{"_id":"69d183360f764bbb120618d7","slug":"the-municipal-corporation-collected-a-fine-of-approximately-rs-64-thousand-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1280011-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम के आगमन के पूर्व सड़कों से हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम के आगमन के पूर्व सड़कों से हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
- नगर निगम ने लगभक 64 हजार रुपये जुर्माना वसूला
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के पूर्व शनिवार को महानगर की विभिन्न सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। यातायात पुलिस, नगर निगम, प्रवर्तन दल की संयुक्त टीमों ने विभिन्न सड़कों से अवैध ठेले, खोमचे हटा कर 64 हजार रुपये से अधिक जुर्माना भी वसूल किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार के कार्यक्रम के मद्देनजर पांडेयहाता विरासत गलियारा क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जहां टीम ने सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटा कर मार्ग को खाली कराया। इस सड़क के दोनों तरफ डाले गए मलबे को हटाया गया। इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी चौराहा से छात्रसंघ चौराहा तक सड़क के दोनों किनारों पर लगे अवैध ठेलों को हटाया गया। इसके अलावा देवरिया रोड पर एम्स से सिंघड़िया तक अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो मुर्गा जाली, बैनर और पोस्टर जब्त कर लिया। मौके पर सफाई निरीक्षक राम विजयपाल और सुपरवाइजर शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि महानगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।