{"_id":"6a67cb691efb5d1ac703cf83","slug":"the-municipal-corporation-and-duda-have-prepared-a-preliminary-layout-after-surveying-the-land-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1399681-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धर्मशाला पुल के नीचे वेंडिंग जोन के लिए प्रक्रिया शुरू, रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धर्मशाला पुल के नीचे वेंडिंग जोन के लिए प्रक्रिया शुरू, रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगी जगह
Tue, 28 Jul 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
- नगर निगम व डूडा ने भूमि की पैमाइश कर तैयार किया प्रारंभिक खाका
- एक जैसे कार्ट और व्यवस्थित बाजार से अतिक्रमण व जाम की समस्या होगी कम
गोरखपुर। धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे से असुरन तक विस्थापित रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को जल्द ही व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ा दिए हैं। योजना के तहत पटरी व्यवसायियों को निर्धारित शुल्क पर एक समान डिजाइन के कार्ट उपलब्ध कराए जाएंगे।
नगर निगम और डूडा की संयुक्त टीम ने सोमवार को धर्मशाला पुल के नीचे से रेलवे कॉलोनी जाने वाले मार्ग तक लगभग 180 मीटर क्षेत्र का सर्वे कर उपलब्ध भूमि का आकलन किया। इस दौरान पहुंच मार्ग, यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों की आवाजाही और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। एक जैसे कार्ट और व्यवस्थित बाजार से अतिक्रमण व जाम की समस्या कम होगी।
अधिकारियों ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके बाद यह तय होगा कि प्रस्तावित वेंडिंग जोन में कितने रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से स्थान दिया जा सकेगा। नगर निगम का मानना है कि वेंडिंग जोन बनने से प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण कम होगा, यातायात सुचारु रहेगा और फुटपाथ भी खाली रहेंगे।सर्वे के दौरान सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता शैलेश कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।