{"_id":"657e09ee00f5fc12650731bb","slug":"the-municipal-commissioner-sent-the-people-lying-on-the-banks-of-gorakhnath-bridge-to-a-night-shelter-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-402372-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ पुल किनारे लेटे लोगों को नगर आयुक्त ने रैन बसेरा भेजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ पुल किनारे लेटे लोगों को नगर आयुक्त ने रैन बसेरा भेजवाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने छात्रसंघ चौराहा, रेलवे स्टेशन और झूलेलाल मंदिर स्थित रैन बसेरा का रात्रिकालीन निरीक्षण किया। वापसी में यातायात तिराहे और गोरखनाथ ब्रिज पर मिले यात्रियों को रैन बसेरा पर भिजवाया।
नगर आयुक्त ने रैन बसेरों में साफ-सफाई, बाथरूम व स्नानघर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों में जो भी खामियां हों, तत्काल प्रभाव से दूर करवाएं। छात्रसंघ चौराहा रैन बसेरे में 10, रेलवे स्टेशन रैन बसेरे में 15 और झूलेलाल मंदिर स्थित महिला रैन बसेरे में 19 महिलाएं एवं चार बच्चे ठहरे थे। वहीं, पुरुष रैन बसेरे में 37 लोग ठहरे थे। नगर आयुक्त ने सभी से बात की। रैन बसेरे में रजाई-गद्दे एवं कंबल की समुचित व्यवस्था पाई गई।