{"_id":"6ae50ac6aba299614e0d5b54","slug":"the-municipal-commissioner-inspected-the-sanitation-system-as-well-as-drain-and-road-construction-works-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1503118-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संझाई वार्ड में खाली प्लॉटों में मिला कूड़े का ढेर, सफाई निरीक्षक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संझाई वार्ड में खाली प्लॉटों में मिला कूड़े का ढेर, सफाई निरीक्षक को चेतावनी
Sat, 31 Oct 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
- नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था, नाला और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
- प्रतिदिन सुबह 10 बजे के बाद सेकेंड शिफ्ट में भी सफाई कराने के निर्देश
गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 13 संझाई में सफाई व्यवस्था, नाला और सड़क निर्माण कार्यों के साथ पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खाली प्लॉटों में कूड़ा भरा मिला तो कई जगह सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा मिला। इस पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर को सख्त निर्देश दिए कि पूरे वार्ड का बीटवार रोस्टर तैयार कर उसके अनुसार प्रतिदिन सफाई कराई जाए।
उन्होंने खाली प्लॉटों में पड़े कूड़े और नालियों की सफाई के लिए सुबह 10 बजे के बाद सेकेंड शिफ्ट में भी सफाईकर्मियों को लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत डीपी एजुकेशन से अनिरुद्ध यादव के मकान होते हुए गायत्री एकेडमी तक और तान्या ट्रेडर्स के पास शिखा गिरी के मकान से एएस अंसारी के मकान होते हुए मेहदी हसन के घर तक बन रही सीसी सड़क और आरसीसी नाली का काम देखा।
अफसर के मकान से रूपेश के मकान तक सहित अन्य गलियों में सड़क, साइड पटरी और नाला निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता अमरनाथ, जोनल अधिकारी संतोष गुप्ता और जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।