फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The mother of the accused was also arrested for destroying evidence of the rape.

Gorakhpur News: दुष्कर्म का साक्ष्य मिटाने में आरोपी की मां भी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The mother of the accused was also arrested for destroying evidence of the rape.
शादी समारोह में आई मासूम संग दरिंदगी का मामला
विज्ञापन



- आरोपी युवक के खून से लथपथ कपड़े धोकर सबूत मिटाने और बेटे को बचाने का आरोप
- पीड़ित बच्ची का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जारी, हालात नाजुक
- पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी की मां का भी नाम बढ़ाया, भेजी गई जेल
गोरखपुर। शादी समारोह के दौरान आठ वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी युवक अशोक निषाद की मां सुनीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। मां पर आरोप है कि उसने बेटे के खून से लथपथ कपड़े धोकर सबूत मिटाने और उसे छिपाने की कोशिश की थी।

बीते शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची अपने दादा-दादी के साथ पीपीगंज क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। रात करीब 12 बजे जब परिजन जयमाल के कार्यक्रम में व्यस्त थे, आरोपी अशोक निषाद उर्फ नाटे बच्ची को बहला-फुसलाकर समारोह स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बच्ची को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग निकला था। बाद में परिजनों ने बच्ची को खून से लथपथ अवस्था में ढूंढ निकाला। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद जब आरोपी अपने घर पहुंचा तो उसकी मां सुनीता देवी ने न सिर्फ उसके खून से लथपथ कपड़ों को धोया, बल्कि उन्हें छुपाने में भी मदद की। पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने आरोपी की मां का भी नाम विवेचना में शामिल कर लिया।
विज्ञापन



वर्जन
आरोपी की मां सुनीता देवी पर सबूत मिटाने और आरोपी को बचाने में सहयोग करने का आरोप है। लिहाजा उसे भी गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। जल्द ही मामले में जार्चशीट दाखिल की जाएगी। साथ ही केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र , एसपी नार्थ

मेडिकल कॉलेज में चल रहा मासूम का इलाज
दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची को शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार का गहरा आघात पहुंचा है और उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बच्ची की मां और उसके परिजन अस्पताल में उसके पास ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed