फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The miscreant who ran away by snatching the chain was shot in the encounter

चेन छीनकर भागे बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगी

Fri, 16 Jul 2021 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The miscreant who ran away by snatching the chain was shot in the encounter
चेन छीनकर भागे बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगी
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के लल्ला चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश सूरज साहनी के दाहिने पैर में गोली लग गई जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। सूरज अपने साथी के साथ शाम को झरना टोला गायत्री नगर कालोनी के पास एक महिला के गले से चेन खींच कर भागा था। चेन स्नेचिंग की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने चौतरफा चेकिंग शुरू कर कुछ ही घंटों में न केवल चेन बरामद की बल्कि बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पूछताछ के आधार पर उसके साथी की पहचान कर तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। बदमाश के पास से सोने की चेन, बाइक, तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, झरना टोला में लूट की वारदात होने के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। रात में बदमाशों के आने की सूचना पर शाहपुर इंस्पेक्टर आनंद पुलिस टीम के साथ कौवाबाग के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाश भगाने लगे। उधर आगे पादरीबाजार चौकी इंचार्ज दीपक सिंह चेकिंग कर रहे थे। बदमाश उनसे बचने के लिए एक बार फिर चौकी के पास से आगे भागे तो संदेह होने पर पुलिस पीछे पड़ गई। आगे मोहनापुर लल्ला चौराहे से मुड़कर बदमाशों ने भागने की कोशिश की, तभी उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस को करीब आता देख बदमाश सूरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें सूरज साहनी के पैर में गोली लग गई जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को चेन छिनी, रात में पुलिस ने कहा, लीजिए मैडम यही चेन है न
गोरखपुर। चेन स्नेचिंग करके भागे बदमाश को पकड़ने में पुलिस की सक्रियता काबिले तारीफ है। बृहस्पतिवार की शाम को लगभग छह बजे झरना टोला के पास पैदल बाजार जा रहीं सुमन जायसवाल के गले से चेन खींचकर बदमाश भागे थे। दिल्ली की रहने वाली सुमन यहां भाई के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं।
चेन खींच लिए जाने से हक्का-बक्का रह गईं सुमन ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर तत्काल पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और साथ ही चेकिंग शुरू कर दी। कई घंटे चेकिंग के बाद रात में कौवाबाग के पास पुलिस को एक बाइक सवार पर संदेह हुआ। यहां शाहपुर इंस्पेक्टर आनंद अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाश भगाने लगे। सिंह चेकिंग कर रहे थे। बदमाश उनसे बचने के लिए एक बार फिर चौकी के पास से आगे भागे तो संदेह होने पर पुलिस पीछे पड़ गई।
आगे मोहनापुर लल्ला चौराहे से मुड़कर बदमाशों ने भागने की कोशिश की, तभी उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस को करीब आता देख बदमाश सूरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें सूरज साहनी के पैर में गोली लग गई जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी भाग निकलने में सफल रहा। पइंस्पेक्टर आनंद ने बताया कि सूरज पिपराइच के बेलवा का रहने वाला है। फरार बदमाश के बारे में भी जानकारी हुई है, उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है। सूरज के पास से सुमन की लूटी गई चेन बरामद हो गई।

पिछले 15 दिनों में हो चुकी हैं तीन वारदात
शाहपुर इलाके में पिछले 15 दिनों में इस तरह की तीन वारदातें सामने आ चुकी हैं। कौवा बाग के पास एक महिला और फिर शिक्षिका के साथ इसी तरह की घटना हुई थी। फिर झरना टोला में बृहस्पतिवार को चेन लूट का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed