{"_id":"6649276e813d56375002fc74","slug":"the-mercury-reached-43-degreesthe-heat-wave-scorched-me-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-562744-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पारा पहुंचा 43 पार...लू के थपेड़े ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पारा पहुंचा 43 पार...लू के थपेड़े ने झुलसाया
विज्ञापन
फोटो
मई माह में शनिवार को अधिकतम तापमान ने तोड़ा पिछले छह साल का रिकाॅर्ड
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को जारी किया हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गर्मी और उमस से अभी राहत मिलने का आसार नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार को लोगों को लू के थपेड़ों ने खूब परेशान किया। दिन में गर्म हवाएं चलने से जहां लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही, वहीं पारा भी ऊपर चढ़ रहा है। तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह मई माह में पिछले छह साल में सर्वाधिक है। बीते पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला।
मौसम के तेवर शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी सख्त नजर आए। साफ आसमान के बीच तेज धूप और इसके साथ ही गर्म हवाओं की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कामकाज के लिए बाहर निकले लोग किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे, वहीं शहर के बाजारों में भीषण गर्मी में सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, लेकिन एक दिन बाद ही हीट वेव के कारण शनिवार को तापमान उससे भी ऊपर पहुंच गया।
मौसम के इस मिजाज का असर यह रहा कि शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। जबकि शुक्रवार के मुकाबले इसमें करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वैज्ञानिक जयप्रकाश गुप्ता की मानें तो रविवार को भी हीट वेव चलने की आशंका है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा सकता है। इसके बाद 21 से बारिश की संभावना बन रही है।
21 मई से राहत मिलने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई को बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 23 और 24 मई को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
-- -- -
पिछले पांच दिनों में ऐसे चढ़ा पारा
18 मई 43.2
17 मई 42.4
16 मई 41.7
15 मई 41.2
14 मई 39.4
-- -- -
मई में तापमान ने बनाया सीजन का रिकॉर्ड
वर्ष................अधिकतम तापमान
2023................41.4
2022................40.7
2021................41.0
2020................42.4
2019................42.8
2018................41.8
2017.................43.7