{"_id":"6a1df57e9785a314810d846b","slug":"the-mercury-is-expected-to-cross-40-degrees-again-this-week-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1340572-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather Update: 3 दिन में 8 डिग्री चढ़ा तापमान, फिर बेहाल करने लगी गर्मी-उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather Update: 3 दिन में 8 डिग्री चढ़ा तापमान, फिर बेहाल करने लगी गर्मी-उमस
Tue, 02 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:41 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। अनुमान है कि सात जून तक बारिश को लेकर गोरखपुर और आसपास के जनपदों में कोई माहौल नहीं बनेगा। आसमान साफ रहेगा। इस वजह से अगले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम एक बार फिर तेवर दिखाने लगा है। प्री मानसून के दौरान अपेक्षा से कम बारिश के कारण तीन दिन में ही पारा आठ डिग्री चढ़ गया है। इस वजह से गर्मी एक बार फिर बेहाल करने लगी है।
विज्ञापन
सोमवार को तापमान अधिकतम 37.6 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दौरान आर्द्रता अधिकतम 81 और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे पहले 28 मई की रात हुई बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। 29 मई को तापमान अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद 30 मई को तापमान 32.2 और 31 को 35.5 डिग्री पर पहुंच गया था। लगातार तीसरे दिन तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। अनुमान है कि सात जून तक बारिश को लेकर गोरखपुर और आसपास के जनपदों में कोई माहौल नहीं बनेगा। आसमान साफ रहेगा। इस वजह से अगले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन