फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The mercury dropped by six degrees Celsius in 24 hours, the atmosphere also became humid

Gorakhpur News: चौबीस घंटे में पारा छह डिग्री सेल्सियस गिरा, वातावरण में भी आई नमी

Tue, 21 May 2024 04:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by six degrees Celsius in 24 hours, the atmosphere also became humid
फोटो
विज्ञापन

- मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से मिली राहत
- आज और कल में बादल छाने के साथ बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। चौबीस घंटे में छह और 48 घंटे में करीब दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मौसम में इस बदलाव से कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है।
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बुधवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम में इस बदलाव का असर 26 मई तक दिखने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बावजूद रात में तापमान स्थिर रहने से गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य महाराष्ट्र तक मध्य प्रदेश में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बनी ट्रफ रेखा से यह कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप गोरखपुर के अलावा आसपास जिलों में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। आगे दो-तीन दिन तक कम दबाव का क्षेत्र रहने के कारण बादल छाए रहने के साथ गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवाओं की दिशा बदलने के बाद से ठंडी हवाओं से तापमान भी कम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं दिन में तेज धूप के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह रविवार के मुकाबले छह डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री का उछाल देखने को मिला, और यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


मौसम विभाग ने 21 से 23 मई तक गरज-चमक के साथ ही 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झाेंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस बीच कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। वहीं मौसम में इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट होगी, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed