फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The maximum temperature was recorded at 36.9 and the minimum at 26.3 degrees Celsius.

Gorakhpur News: सुबह-शाम बादल छाने और हवाओं से मिली राहत, ढाई डिग्री गिरा पारा

Wed, 20 May 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was recorded at 36.9 and the minimum at 26.3 degrees Celsius.
गोरखपुर। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ी राहत भरा रहा। सुबह-शाम आसमान में बादल छाने और तेज हवाओं के कारण पारा साढ़े तीन डिग्री नीचे पहुंच गया। हालांकि दोपहर में तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन

सुबह आसमान में देर तक बादल छाए रहे। इस दौरान 20 से 40 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। बदले माहौल को देखते हुए एक समय तो लोगों को लगा कि बारिश हो सकती है लेकिन बाद में बादल छंट गए। इसके बाद दिन में तेज धूप रही। दिन में कई बार आसमान में हल्के बादल आते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को तापमान अधिकतम 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। सोमवार को 39.4 डिग्री की तुलना में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 और 23 को बारिश के आसार
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में 22 और 23 मई को आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed