फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The maximum temperature was recorded at 35.1 and the minimum at 20.7 degrees Celsius.

Gorakhpur News: तेज धूप ने किया बेहाल, 35 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम तापमान

Fri, 13 Mar 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was recorded at 35.1 and the minimum at 20.7 degrees Celsius.
गोरखपुर। मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी बेहाल करने लगी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। साढ़े पांच महीने बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में 2.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक था। एक दिन पहले 11 मार्च को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया था। एक दिन में हुई इस वृद्धि के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे पहले एक अक्तूबर 2025 को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन



15 और 16 को तेज हवा के साथ बारिश के आसार
15 और 16 मार्च को गोरखपुर के साथ पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दिन 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मेघगर्जन के साथ वज्रपात का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed