{"_id":"610c4b178ebc3eb7b35d7231","slug":"the-maximum-rain-fell-in-deoria-and-the-least-in-kushinagar-gorakhpur-city-news-gkp4045585146","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम रिकार्ड: इस साल अब तक सबसे ज्यादा बारिश देवरिया में तो सबसे कम कुशीनगर में हुई, जानिए गोरखपुर में कितना बरसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम रिकार्ड: इस साल अब तक सबसे ज्यादा बारिश देवरिया में तो सबसे कम कुशीनगर में हुई, जानिए गोरखपुर में कितना बरसा पानी
Fri, 06 Aug 2021 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल गोरखपुर-बस्ती मंडल में अब तक सबसे ज्यादा बारिश देवरिया तो सबसे कम कुशीनगर में हुई है। गोरखपुर में भी अब तक सामान्य से 12 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है तो कई जिलों में सामान्य से काफी कम बरसात रिकॉर्ड की गई है।
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के बावजूद बारिश के दिनों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम रही है। वहीं जिस तरह से गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश हो रही है, उम्मीद है कि सामान्य से कुछ ज्यादा ही बारिश होगी।
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
जिला वास्तविक वर्षा सामान्य वर्षा सामान्य से ज्यादा (% में)
गोरखपुर- 660.1 591.7 +12
महराजगंज- 721.0 579.6 +21
देवरिया- 541.8 440.1 +23
कुशीनगर- 320.5 460.7 -30
बस्ती- 333.5 411.9 -19
सिद्धार्थनगर- 504.4 573.0 - 12
संतकबीरनगर- 513.7 530.8 -03
(वर्षा मिलीमीटर में )
गोरखपुर- 660.1 591.7 +12
महराजगंज- 721.0 579.6 +21
देवरिया- 541.8 440.1 +23
कुशीनगर- 320.5 460.7 -30
बस्ती- 333.5 411.9 -19
सिद्धार्थनगर- 504.4 573.0 - 12
संतकबीरनगर- 513.7 530.8 -03
(वर्षा मिलीमीटर में )
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
छाए बादल और बूंदाबांदी भी हुई
गौरतलब है कि दोपहर तक चटक धूप के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। आकाश में काले बादल मंडराने लगे। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम में औचक परिवर्तन से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। अधिकतम तापमान अचानक तीन डिग्री लुढ़क कर 29 डिग्री हो गया।
गौरतलब है कि दोपहर तक चटक धूप के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। आकाश में काले बादल मंडराने लगे। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम में औचक परिवर्तन से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। अधिकतम तापमान अचानक तीन डिग्री लुढ़क कर 29 डिग्री हो गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है और इसके अगले दो से तीन दिनों तक एक्टिव रहने की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी के आसार हैं। 10 अगस्त से अच्छी खासी बारिश भी हो सकती है।