फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The matter was raised during Tehsil Diwas; the police are investigating.

Gorakhpur News: 75 वर्षीय महिला की जमीन फर्जी आधार से बैनामा कराने का आरोप

Wed, 08 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The matter was raised during Tehsil Diwas; the police are investigating.
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के सुरस गांव की 75 वर्षीय महिला की 35 डिसमिल जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुलाबी देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी छोटी बेटी की बहू ने उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन का बैनामा अपने ससुर के नाम कर दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलाबी देवी और उनकी बड़ी बेटी के बेटे सुधीराम ने बताया कि गुलाबी देवी के आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर उस पर अपना फोटो लगवाकर दूसरा छोटी बेटी की बहू ने आधार कार्ड बनवा लिया। इसके बाद उसी फर्जी पहचान के आधार पर गुलाबी देवी की 35 डिसमिल जमीन का बैनामा अपने ससुर के नाम करा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, बैनामा होने के बाद जब खतौनी में नामांतरण कराया गया तो गुलाबी देवी का नाम हटाकर बैनामेदार का नाम दर्ज कर दिया गया। जब उन्होंने नया इंतखाब निकलवाया तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद गुलाबी देवी ने थाने और तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दो दिन के अंदर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed