फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The matter of fight in BRD reached the Chief Minister's public darshan

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचा बीआरडी में हुए मारपीट का मामला

Mon, 05 Jun 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
The matter of fight in BRD reached the Chief Minister's public darshan
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को दिलाया भरोसा, बोले दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

जूनियर डाॅक्टरों की पिटाई से घायल मरीज और उनकी पत्नी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में मरीज की पिटाई का मामला मुख्यमंत्री के जनता दर्शन तक पहुंच गया। मामले में घायल मरीज की पत्नी ने रविवार सुबह जनता दर्शन में पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार भरोसा दिलाया है कि न सिर्फ उन्हें न्याय मिलेगा बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया निवासी संदीप सिंह की पत्नी अंकिता सिंह ने रविवार को प्रार्थना पत्र देकर मुख्यमंत्री को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। बताया कि उनके पति को बीआरडी के डॉक्टरों ने बुरी तरह मारा पीटा। साथ ही वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन कर मुझे भी धक्का दे दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने अंकिता से कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पीड़ित दंपति और परिजन बीआरडी मेडिकल काॅलेज पहुंचे। यहां सबसे पहले परिजनों ने प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार से वार्ता की। प्राचार्य ने उन्हें अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। भरोसा दिलाया कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। इसके बाद परिजनों ने बीआरडी की ओर से तीन सदस्यीय गठित टीम से भी मुलाकात की। जांच टीम ने घटना की पूरी जानकारी पीड़ित परिवार से ली। बताया जा रहा है कि पीड़ित के बड़े भाई ने भी प्राचार्य से मुलाकात की है। वह बिहार के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन

यह था मामला
बुधवार की शाम देवरिया निवासी संदीप सिंह ने घर में कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद पत्नी अंकिता ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को सीनियर डॉक्टरों ने वार्ड में निरीक्षण किया तो संदीप की सेहत ठीक मिली। सीनियर डॉक्टर ने दो दिन और भर्ती करने का निर्देश जूनियर डॉक्टरों को दिया। इस बीच संदीप खुद को डिस्चार्ज करने के लिए दबाव बनाने लगे। दोपहर में संदीप और अंकिता ने ड्यूटी पर तैनात महिला रेजीडेंट से डिस्चार्ज करने की बात कही। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। महिला रेजीडेंट ने अपने पति समेत अन्य जूनियर डॉक्टरों को बुला लिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने बंद कमरे में संदीप को लात-जूतों और डंडों से बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed