{"_id":"65ff60d2b341e75c550c14a4","slug":"the-market-is-capitalizing-on-brand-value-sometimes-babua-and-sometimes-baba-rule-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-506900-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ब्रांड वैल्यू भुना रहा बाजार, कभी बबुआ तो कभी बाबा का चलता है राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ब्रांड वैल्यू भुना रहा बाजार, कभी बबुआ तो कभी बाबा का चलता है राज
Sun, 24 Mar 2024 12:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंस, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंस, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में त्योहार अब बाजार के हवाले है और बाजार ब्रांड वैल्यू पर चल रहा है। होली को ही देख लीजिए। बाजार में पिचकारी, टोपी, टी-शर्ट सब किसी न किसी ब्रांड के सहारे है। बाजार की इस चाल को राजनीतिक दलों ने भी समझ लिया है। ऐसे में उन्होंने त्योहार के सहारे अपने ब्रांड को हर घर तक पहुंचाने का हथियार बना लिया है।
विज्ञापन
दो साल से बाजार में डबल इंजन वालों (भाजपा सरकार) का सिक्का चल रहा है। इस साल उनके नेताओं के नाम की पिचकारी खूब बिकी है। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं की ब्रांडिंग कमजोर है। दिवाली पर छाया रहने वाला झाड़ू भी होली के बाजार से गायब है।
विज्ञापन
होली पर करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ है। मिठाई, रंग, अबीर, कपड़े आदि की बिक्री खूब हो रही है। कुछ साल पहले तक ये सामान कंपनियों के नाम से बिकते थे, लेकिन अब कंपनियों को भी अपना सामान बेचने के लिए किसी न किसी अन्य चर्चित ब्रांड का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अगर मौसम खेल का है तो स्टार खिलाड़ियों के नाम पर राख भी सोने के भाव बिकती है। वहीं चुनावी समर में सबसे बड़ा ब्रांड वैल्यू नेताओं का है। रंग-गुलाल, पिचकारी के विक्रेता जयप्रकाश और विजय कुमार को मार्केट का चढ़ाव-उतराव देखते पांच दशक बीत गए हैं। वे बताते हैं-मार्केट में अब हर सामान किसी न किसी चर्चित चेहरे के नाम पर बिक रहा है।
मार्केट ऐसे चहरों को पहले ही भांप लेता है कि किसके नाम पर इस साल सामान बेचा जा सकता है। अब दिवाली और होली की तुलना करेंगे, तो दोनों में अलग-अलग ब्रांड वैल्यू नजर आएगी। इसका लोगों की सोच पर भी असर पड़ता है। आप देखें कि अगर तेज आवाज वाला पटाखा होगा तो उस पर बाबा (सीएम योगी आदित्यनाथ) की छवि दिखेगी।
समाजशास्त्री डॉ प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आज मीडिया सबसे प्रभावी माध्यम है। किसी नेता-अभिनेता की जैसी छवि गढ़ी जाती है, समाज भी उन्हें उसी रूप में स्वीकार करता है। बाजार भी अब उसी छवि को भुनाने में लगा है। हर दिन नए-नए ट्रेंड बाजार में आ रहे हैं। भीड़ की भेड़चाल का फायदा कभी बाजार उठाता है तो भी फिल्मी कलाकार और कभी राजनीतिज्ञ। इसी बाजार के सहारे समाज भी बदल रहा है।