फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, the map will be released as soon as the minutes of the GDA board are ready

Gorakhpur News: जीडीए बोर्ड की कार्यवृत्ति तैयार होते ही जारी होगा मानचित्र, लग जाएंगे 10 से 15 दिन

Sun, 28 Jul 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 05:39 AM IST
सार

जीडीए बोर्ड की 25 जुलाई को हुई बैठक में विनियमित क्षेत्र के मानचित्र स्वीकृति को मंजूरी दे दी गई है, लेकिन अभी इस क्षेत्र के लोगों को मानचित्र स्वीकृति के 10 से 15 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। बोर्ड बैठक की कार्यवृत्ति बनने के बाद ही मानचित्र स्वीकृति को लेकर आदेश जारी किया जा सकेगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, the map will be released as soon as the minutes of the GDA board are ready
जीडीए( सांकेतिक) - फोटो : एक्स

विस्तार

जीडीए बोर्ड की 25 जुलाई को हुई बैठक में विनियमित क्षेत्र के मानचित्र स्वीकृति को मंजूरी दे दी गई है, लेकिन अभी इस क्षेत्र के लोगों को मानचित्र स्वीकृति के 10 से 15 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। बोर्ड बैठक की कार्यवृत्ति बनने के बाद ही मानचित्र स्वीकृति को लेकर आदेश जारी किया जा सकेगा।

विज्ञापन


उधर, बैठक में विनियमित क्षेत्र के मानचित्र स्वीकृति को मंजूरी के बाद आवेदन बढ़ गया है। दो दिन में करीब 10 आवेदन मानचित्र स्वीकृति के लिए आ चुके हैं। आवेदन करने वालों को कार्यवृ़त्ति तैयार होने के बाद ही इस क्षेत्र में निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


शासन की ओर से सात मार्च 2024 को लागू की गई नई महायोजना 2031 में शहर के 2500 एकड़ क्षेत्रफल को विनियमित करने का अधिकार शासन ने जीडीए बोर्ड को दे दिया था। बोर्ड ने इसके लिए एक कमेटी गठित की थी। इस कमेटी की रिपोर्ट पर सहमति जताते हुए 25 जुलाई को हुई प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में विनियमित क्षेत्र के मानचित्र स्वीकृति को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

In Gorakhpur, the map will be released as soon as the minutes of the GDA board are ready
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं जल्द ही विनियमित क्षेत्र में जिन निर्माण को अवैध बताते हुए प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण का आदेश हो चुका है, वह भी सुरक्षित हो जाएंगे। इन क्षेत्रों को लेकर जब भी कोई मानचित्र का आवेदन आता तो ‘विनियमितीकरण की प्रत्याशा’ में नोट लगाकर उसे वापस कर दिया जाता था।

इन क्षेत्रों में हुए निर्माण को अवैध बताते हुए जीडीए की ओर से करीब आठ हजार लोगों को नोटिस भी जारी हो चुका है। कई में ध्वस्तीकरण का आदेश भी पारित है, लेकिन अब ये कार्रवाई भी समाप्त हो जाएगी। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को तो राहत मिलेगी ही प्राधिकरण के सिर से भी लंबे समय से अवैध निर्माण में शीर्ष पांच में बने रहने का दाग धुल जाएगा।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि बोर्ड बैठक की कार्यवृत्ति तैयार कर लेने के बाद विनियमितिकरण क्षेत्र के मानचित्र के आवेदन भी स्वीकृत किए जा सकेंगे। 10 से 15 दिन में कार्यवृत्ति भी तैयार हो जाने की उम्मीद है। तब तक संबंधित क्षेत्र में निर्माण की तैयारी कर रहे लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed