{"_id":"6955758df9498658d502bf79","slug":"the-man-accused-of-kidnapping-a-student-from-outside-a-coaching-center-has-been-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1182467-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोचिंग के बाहर से छात्र का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोचिंग के बाहर से छात्र का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- नाकाबंदी के दौरान पीएसी गेट के पास कार छोड़कर भाग निकला था आरोपी, भेजा गया जेल
- बैंक रोड स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर से 11वीं के छात्र का हुआ था अपहरण
- कोतवाली थाने में अपहरण व हत्या की कोशिश के मामले में दर्ज है प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बैंक रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर से 11वीं में पढ़ने वाले छात्र का अपहरण कर हत्या की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान झंगहा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी आदित्य सिंह के रूप में हुई है। वह घटना के दिन से ही फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के अनुसार, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर गोरखपुर में रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। वह रोजाना बैंक रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता था। 11 नवंबर को वह कोचिंग पढ़ने के बाद जैसे ही बाहर निकला, पहले से घात लगाए तीन युवकों ने उसे जबरन एक कार में बैठा लिया और वहां से भाग निकले थे। आरोप है कि कार के भीतर आरोपियों ने छात्र से पूछताछ की और उसके साथ मारपीट भी की।
पुलिस के मुताबिक, छात्र ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तभी किसी राहगीर ने वारदात को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध कार जाती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो आरोपी शाहपुर थाना क्षेत्र के पीएसी गेट के पास कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया था। घटना के बाद दो आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि तीसरा आरोपी आदित्य सिंह फरार हो गया था। कोतवाली थाने में इस मामले में अपहरण कर हत्या की कोशिश करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।