फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The main festival of Founder's Week celebration of MP Education Council tomorrow

Gorakhpur News: एमपी शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव कल

Tue, 09 Dec 2025 05:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
The main festival of Founder's Week celebration of MP Education Council tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे अध्यक्षता, मुख्य अतिथि होंगे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह
विज्ञापन

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में होगा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव (समापन कार्यक्रम) 10 दिसंबर को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) परिसर में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरक्षपीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शामिल होंगे।
समारोह में उत्कृष्टता के आधार पर एमपीएसपी की संस्थाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और संस्थापक सप्ताह समारोह के तहत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी, पदक व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन




1932 में पूर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक पुनर्जागरण के ध्येय से ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ की ओर से स्थापित एमपीएसपी के 93वें संस्थापक सप्ताह का शुभारंभ 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ था। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) योगेंद्र डिमरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिसंबर को इसका समापन सप्ताह भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावियों को पुरस्कृत करने के साथ होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हाथों पुरस्कृत होंगी।


---
प्रो. यूपी सिंह पर केंद्रित पुस्तक का होगा विमोचन
समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी और उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह के हाथों एमपीएसपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति स्व. प्रो. यूपी सिंह पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। इस पुस्तक ‘जीवन के साधना पथ का गृहस्थ सन्यासी प्रो. उदय प्रताप सिंह एवं जीवन मूल्य’ का प्रकाशन प्लाक्षा प्रकाशन ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed