फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The main accused demanded a ransom of Rs 3 lakh on Instagram.

Gorakhpur News: मुख्य आरोपी ने इंस्टाग्राम पर मांगी तीन लाख रुपये रंगदारी

Sat, 21 Feb 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The main accused demanded a ransom of Rs 3 lakh on Instagram.
जेल गेट से युवक के अपहरण का मामला
विज्ञापन

- पुलिस तलाश में जुटी, शाहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दे रही दबिश

गोरखपुर। शाहपुर थानाक्षेत्र के जिला जेल गेट से 17 जनवरी को युवक अमन कुमार राव का अपहरण करने के मुख्य आरोपी बीरू साहनी ने इंस्टाग्राम और वीडियो कॉल के जरिये परिवार से तीन लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। रुपये न देने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद शाहपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच आरोपी की तलाश में जुटी है।
खोराबार क्षेत्र के भैंसहा बाढ़न गांव निवासी अमन कुमार राव 17 जनवरी की सुबह अपनी मां के साथ जेल में बंद भाई से मिलने गया था। दोपहर करीब 12 बजे थार गाड़ी से आए चार बदमाशों ने उसे बातचीत के बहाने बुलाया और जबरन अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सिकरीगंज क्षेत्र में घेराबंदी की, जिससे अमन को छोड़कर आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस सर्विलांस और तकनीकी सहायता की मदद से चार आरोपियों को बाराबंकी जिले में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। लेकिन मुख्य साजिशकर्ता बीरू साहनी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीरू साहनी ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर व वीडियो कॉल करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। धमकी दी कि जेल गेट से उठा सकता हूं, मारने में भी देर नहीं लगेगी। पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी। परिवार ने धमकी की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन के पिता जितेंद्र राव ने बताया कि घटना के बाद से परिवार दहशत में है। शुक्रवार को परिवार पुलिस कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा देने के साथ भागे आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जनसुनवाई अधिकारी ने संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए।

शाहपुर थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि बीरू साहनी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के जरिये उसकी ट्रेसिंग की कोशिश जारी है। शाहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मिलकर दबिश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed