फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The main accused, Arthak Singh, is the son of a BJP leader and was also involved in the gang rape of a dancer.

Gorakhpur News: छात्रनेता के घर पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The main accused, Arthak Singh, is the son of a BJP leader and was also involved in the gang rape of a dancer.
मुख्य आरोपी आर्थक सिंह भाजपा नेता का बेटा, डांसर से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी था शामिल
विज्ञापन

छात्रनेता की मां की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी, भेजे गए जेल

गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी में सपा से जुड़े छात्रनेता उज्ज्वल यादव के घर पर शुक्रवार रात फायरिंग व उनकी मां से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आर्थक प्रताप सिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरही कोठी जगन्नाथपुर निवासी भाजपा नेता आदित्य प्रताप सिंह का बेटा आर्थक कुशीनगर जिले में डांसर को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी आरोपी है।
पकड़े गए अन्य आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के सूरजकुंड निवासी अनीश शुक्ला और देवरिया के रामसुकई परसिया सुरौली निवासी विपिन कुमार उर्फ आलोक कुमार के रूप में हुई है। विपिन कुनराघाट के पास बालू के ढेर पर पेशाब करने के विवाद में फायरिंग का भी आरोपी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात नशे में धुत आरोपियों ने छात्रनेता उज्जवल यादव के घर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। मामले में छात्रनेता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत सात लोगों पर हत्या की कोशिश, दहशत फैलाने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रनेता की मां संध्या यादव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात में पुरानी रंजिश को लेकर आर्थक प्रताप सिंह, महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली, सक्षम शुक्ला अपने साथियों के साथ लक्जरी कार से आए। आते ही तेज-तेज आवाज में बुलाने लगे। बाहर आते ही मारपीट की और मुंह दबाकर थप्पड़ मारे। करीब आठ राउंड फायरिंग की जिससे दहशत फैल गई।
फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने उज्ज्वल की हत्या की धमकी दी और फिर असलहा लहराते हुए निकल गए थे। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों आर्थक प्रताप सिंह, विपिन व अनीश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।

निहाल सिंह हत्याकांड में भी आरोपी है विपिन
सात नवंबर 2024 में देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र में निहाल सिंह हत्याकांड में भी विपिन कुमार उर्फ आलोक आरोपी है। एम्स इलाके के कुनराघाट के पास बालू के ढेर पर पेशाब करने के विवाद में हुई फायरिंग की घटना में विपिन को जेल भेजा चुका है। अब एक बार फिर इन युवकों का फायरिंग की घटना में नाम सामने आने के बाद इनके पुराने रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही पुलिस सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य संदिग्ध भी पुलिस हिरासत में है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed