फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Lucknow Intercity train will only run up to Aishbagh until January 5th.

Gorakhpur News: पांच जनवरी तक ऐशबाग तक ही चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

Tue, 23 Dec 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The Lucknow Intercity train will only run up to Aishbagh until January 5th.
- लखनऊ जं. पर कॉनकोर्स के निर्माण के लिए ब्लॉक के चलते पांच ट्रेनों का संचलन प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लखनऊ जंक्शन पर कॉनकोर्स के निर्माण के लिए रेल प्रशासन ने प्लेटफार्म संख्या चार और पांच पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण पांच जनवरी तक यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते पांच ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।

गोरखपुर से पांच जनवरी तक (मंगलवार को छोड़कर) चलने वाली 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर जं इंटरसिटी लखनऊ जंक्शन के स्थान पर केवल ऐशबाग तक ही संचालित होगी। छपरा से चार जनवरी 2026 तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमतीनगर स्टेशन तक चलेगी। लखनऊ जंक्शन से पांच जनवरी तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं-छपरा एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमतीनगर से चलाई जाएगी। गोरखपुर से पांच जनवरी 2026 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस ऐशबाग के स्थान पर केवल गोमतीनगर तक ही चलाई जाएगी। ऐशबाग से पांच जनवरी 2026 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस ऐशबाग के स्थान पर गोमतीनगर से चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed