फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The lives of the girl students in Ambedkar Nagar will change; they were deceived and left their homes.

छात्राओं ने उठाया कदम: अंबेडकरनगर में नौकरी से जिंदगी बदल जाएगी..इसी झांसे में घर छोड़ गईं छात्राएं

Tue, 20 Jan 2026 11:24 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 11:24 AM IST
सार

शुक्रवार की सुबह कक्षा आठ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा कक्षा 10 की 19 वर्षीय छात्रा के साथ घर से स्कूल के लिए लेकिन देर शाम तक नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पीपीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस टीम ने दोनों छात्राओं को अंबेडकरनगर जिले से खोज लिया।

विज्ञापन
The lives of the girl students in Ambedkar Nagar will change; they were deceived and left their homes.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र से घर से लापता छात्राओं को गेस्ट हाउस संचालक ने अंबेडकरनगर में नौकरी दिलाकर जिंदगी बदल देने के ख्वाब दिखाए थे। इसी झांसे में आकर छात्राओं ने घर छोड़ दिया था। पुलिस को दोनों अंबेडकरनगर से मिलीं। मामले को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 19 वर्षीय छात्रा और गेस्ट हाउस संचालक मोहम्मद हनीस को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कक्षा आठ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा कक्षा 10 की 19 वर्षीय छात्रा के साथ घर से स्कूल के लिए, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटीं।
विज्ञापन


परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पीपीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस टीम ने दोनों छात्राओं को अंबेडकरनगर जिले से खोज लिया। वहां एक गेस्ट हाउस में दोनों रुकी हुईं थीं। छापे के दौरान गेस्ट हाउस संचालक मोहम्मद हनीस पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह हनीस से पहले से परिचित थी। उसका दावा था कि कुछ माह पहले वह परिवार के साथ अंबेडकरनगर गई थी और उसी गेस्ट हाउस में रुकी थी। घर से निकलने के बाद उसने हनीस को फोन किया था, हनीस ने उन्हें अंबेडकरनगर में रिसीव किया। वहीं, सूत्रों का कहना है कि हनीस के कहने पर ही युवती किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed