फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The lit flame of faith, the worship of Shri Jhulelal started

झूलेलाल महोत्सव: आस्था की जली ज्योति, शुरू हुई झूलेलाल की पूजा

Sat, 17 Jul 2021 01:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Jul 2021 01:20 PM IST
सार

अपने घर व विभिन्न मुहल्लों में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव का आगाज किया।

विज्ञापन
The lit flame of faith, the worship of Shri Jhulelal started
गोरखनाथ स्थित सिंधी धर्मशाला में चालिहा पूजा के दौरान झूलेलाल की आरती करते सिंधी समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिंधी समाज की ओर से मनाए जाने वाले झूलेलाल महोत्सव के अंतर्गत 40 दिनों तक चलने वाले चालीसवां उत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने लक्ष्मी सत्संग भवन जटाशंकर एवं गोरखनाथ स्थित चैतदीप पैलेस के अलावा अपने घर व विभिन्न मुहल्लों में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव का आगाज किया।
विज्ञापन


सुबह में गुरु माता माया देवी व साईं रविदास के हाथों जटाशंकर स्थित लक्ष्मी सत्संग भवन में पूजा-पाठ का शुभारंभ हुआ। देवी दास ने मंत्रोच्चार के साथ अखंड ज्योत व कलश की स्थापना कराई। पूजन के बाद आरती हुई। इस अवसर पर खैराज दास, लक्ष्मण नारंग, रामचंद्र जुमनानी, ओम बुधवानी, विक्की कुकरेजा, देवा कारवानी, सुनील खट्टर, अमित जसलानी, दीपक लखमानी, विशाल बुधवानी, उमेश कलवानी, युवा सिंधी समाज के कमल मंझानी, ईश्वर दास लखमानी, माधव दास, सूरज हिरवानी, मनोज सचदेवा, विजय नेभानी, नंदलाल लखमानी आदि भक्तजनों ने अरदास कर पूज्य पल्लव साहब कोरोना महामारी से निजात के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


गोरखनाथ स्थित चैतदीप में पूज्य झूलेलाल के मुख्य पुजारी सुखदेव एलानी एवं कैलाश साधवानी ने विधि-विधान से कलश स्थापित कराया। इसके बाद अखंड ज्योत जलाई गई। सुबह में और शाम को आठ बजे आरती हुई। इस अवसर पर अर्जुन वालानी, पटेल एलानी, कैलाश, मनोज, राजा, अशोक जुमनानी, दास साधवानी, इंदु एलानी, लक्ष्मण नारंग, हरीश करमचंदानी, घनश्याम आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखनाथ में भव्य झूलेलाल मंदिर का निर्माण शुरू
गोरखनाथ में भव्य झूलेलाल मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। इसी हफ्ते मंदिर के लिए नींव की खुदाई शुरू हो गई है। अगले वर्ष तक यह तैयार हो जाएगा। नगर निगम ने 1380 वर्गफीट जमीन इसके लिए दी थी। 11 मार्च को मेयर सीताराम जायसवाल ने मंदिर का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed