{"_id":"6a5a98f25b7415e6570efaa1","slug":"the-incident-was-carried-out-a-few-hours-after-the-panchayat-meeting-regarding-the-farewell-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1388672-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी और सास पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी और सास पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
- विदाई को लेकर पंचायत के कुछ घंटे बाद दिया था वारदात को अंजाम
भटहट। पत्नी की विदाई को लेकर पंचायत में समझौता होने के कुछ घंटे बाद ससुराल पहुंचकर पत्नी और सास पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी विनोद कुमार उर्फ विनोद कबाड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव निवासी ललिता की शादी करीब 13 वर्ष पहले विनोद से हुई थी। दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं। ललिता के अक्सर मायके में रहने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चलता था। बुधवार दोपहर विनोद पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में रविवार को विदाई कराने पर सहमति बनी और इसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए।
आरोप है कि बुधवार की रात करीब आठ बजे विनोद ने एक ठेले से सब्जी काटने वाला चाकू खरीदा और दोबारा ससुराल पहुंच गया। उस समय बिजली नहीं थी और ललिता अपनी मां पोतनी के साथ घर की छत पर सो रही थी। कहासुनी के दौरान विनोद ने ललिता के पेट में चाकू मार दिया। बेटी को बचाने पहुंचीं पोतनी देवी भी हमले में घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, ललिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल की भाभी शबनम की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।