फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident took place late on Tuesday night in the PPganj area.

Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर चार्जशीट दाखिल

Fri, 01 May 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The incident took place late on Tuesday night in the PPganj area.
पीपीगंज इलाके में मंगलवार की देर रात हुई थी वारदात
विज्ञापन



जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज इलाके में 15 वर्षीय किशोरी को बुलाकर दुष्कर्म के आरोप में उसके प्रेमी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी का पिछले डेढ़ वर्ष से कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गजरहिया गांव निवासी विपिन विश्वकर्मा (19) से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच होने वाली बातचीत की जानकारी परिजनों को होने पर भाई ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बातचीत बंद हो गई थी। मगर, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच फिर से बातचीत होने लगी थी। मंगलवार की देर रात किशोरी प्रेमी के बुलाने पर उससे मिलने चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक उसे अपने मामा के खाली घर में लेकर चला गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद किशोरी चुपचाप घर चली गई। बुधवार को इसकी जानकारी भाई को हुई, जिसके बाद वह किशोरी से घटना के बारे में पूछने लगा। किशोरी ने घरवालों को सच्चाई बता दी। बुधवार को पीड़ित किशोरी के भाई की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी विपिन विश्वकर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही उसके विरुद्ध 24 घंटे के अंदर चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed