फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, policeman accused of murdering his wife surrenders in court; having an affair with a colleague.

पत्नी के हत्यारोपी सिपाही का सरेंडर: जहर देकर हत्या करने का है आरोप- सहकर्मी से चल रहा था संबंध

Sun, 07 Dec 2025 12:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 12:42 PM IST
सार

सीआईडी में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सरोज यादव की हत्या के मामले में भागे उसके सिपाही पति अष्टभुज कुमार यादव ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, policeman accused of murdering his wife surrenders in court; having an affair with a colleague.
सिपाही ने कोर्ट में सरेंडर किया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीआईडी में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सरोज यादव की हत्या के मामले में भागे उसके सिपाही पति अष्टभुज कुमार यादव ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह वारदात के बाद करीब तीन महीने से भागा हुआ था। शाहपुर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


27 फरवरी 2025 की रात सरोज की मौत को पहले सामान्य बताया गया था। पोस्टमार्टम में स्पष्ट वजह नहीं मिलने पर विसरा जांच के लिए भेजा गया। फाॅरेंसिक रिपोर्ट में एल्युमीनियम फास्फाइड जहर की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया। सितंबर में शाहपुर पुलिस ने सरोज के पिता हरीलाल यादव की तहरीर पर अष्टभुज, उसकी मां और पिता पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


सरोज के पिता हरीलाल यादव ने आरोप लगाया था कि दामाद अष्टभुज का एक महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध चल रहा था। इसे जारी रखने और आर्थिक लाभ के लिए उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। आरोप यह भी है कि बेटी की मौत के बाद अष्टभुज ने सरोज के नाम पर ली गई इंश्योरेंस की रकम भी हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि अष्टभुज कुमार यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

कैसे उजागर हुआ हत्या का मामला
घटना के अगले दिन 28 फरवरी की रात 1:36 बजे अष्टभुज ने सरोज के पिता को फोन कर बताया कि सरोज की तबीयत अचानक खराब हो गई है। मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट अस्पष्ट आई, लेकिन विसरा जांच में जहरीला पदार्थ मिलने पर हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

13 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
सरोज की शादी 11 दिसंबर 2013 को अष्टभुज से हुई थी। अष्टभुज मूलरूप से कुशीनगर के मगडीहा का निवासी है, और यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल था। वह लखनऊ में एक अधिकारी का गनर बताया जाता है। वहीं सरोज गोरखपुर सीआईडी खंड में हेड कांस्टेबल थीं।


दोनों के दो बच्चे अनमोल (9) और अक्षरा (6) हैं। सरोज की मौत और अब पति के सरेंडर के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, और पुलिस आगे की गिरफ्तारी व रिमांड की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed