फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The hostel building will have a capacity of 500 beds and will be an eight-story structure featuring stilt parking.

Gorakhpur News: श्रमजीवी महिला छात्रावास का सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

Tue, 21 Jul 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The hostel building will have a capacity of 500 beds and will be an eight-story structure featuring stilt parking.
गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करने के साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए बने 500 बेडेड श्रमजीवी महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की तरफ से बन रहे इस छात्रावास के निर्माण पर 47.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 22 जुलाई को सुबह 10 बजे आएंगे और योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 23 जुलाई को टीपी नगर-पैड़लेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद श्रमजीवी महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। यह छात्रावास ‘मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना’ के तहत चरगांवा के खुटहन में 6640 वर्ग मीटर भूमि पर बन रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, गोरखपुर इकाई को नामित किया गया है। इस हॉस्टल का निर्माण चरगांवा ब्लॉक परिसर से सटे 6,640 वर्ग मीटर जमीन पर किया जा रहा है। श्रमजीवी महिला छात्रावास के बन जाने से बाहर से आकर गोरखपुर में नौकरी या व्यापार करने वाली महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण आवास की सुविधा मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक नीरज गुप्ता बताते हैं कि नवंबर 2027 तक गोरखपुर के श्रमजीवी महिला छात्रावास के निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल इसकी भौतिक प्रगति करीब 11 प्रतिशत है। महिला कल्याण अनुभाग-3 की तरफ से स्वीकृत धनराशि 47 करोड़ 38 लाख रुपये में से प्रथम किस्त के रूप में 16 करोड़ 58 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधाएं होंगी
राजकीय निर्माण निगम की ओर से बनाई गई कार्ययोजना के अनुसार श्रमजीवी महिला छात्रावास की बिल्डिंग में स्टिल्ट पार्किंग रहेगी। उसके ऊपर आठ मंजिला भवन बनाया जाएगा। इस भवन में सिंगल बेड, डबल बेल और ट्रिपल बेड क्षमता के 250 रूम बनाए जाएंगे। यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा होगी और परिसर में हॉर्टिकल्चर कार्य भी कराए जाएंगे। छात्रावास में आधुनिक सुविधाएं होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम और शिशु सदन शामिल हैं। साथ ही जिम सेंटर, ऑडिटोरियम, लॉन्ड्री, वाहन पार्किंग, कैंटीन और डिपार्टमेंटल स्टोर भी होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड, महिला वार्डन और हाउस कीपिंग स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।

महिला पॉलिटेक्निक में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सीएम करेंगे शिलान्यास
गोरखपुर। गोरखपुर के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) बनने जा रहा है। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से बनने वाले इस सीओई के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को करेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण पर 7 करोड़ 6 लाख 75 हजार रुपये की लागत आएगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास सिक्सलेन फ्लाईओवर के लोकार्पण के बाद वहीं समीप स्थित समारोह स्थल से होगा। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को प्रथम किश्त के रूप में 3 करोड़ 53 लाख 37 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed