फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, first the youths committed misconduct, one committed suicide by hanging himself, rest absconded

Gorakhpur News: कुकर्म पीड़ित ने की आत्महत्या, मुख्य आरोपी अब भी फरार- बांधकर की थी बेल्ट से पिटाई

Sun, 16 Jun 2024 01:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, first the youths committed misconduct, one committed suicide by hanging himself, rest absconded
फांसी। - फोटो : Freepik
शाहपुर इलाके के एक योग मंदिर में शुक्रवार की रात कुकर्म पीड़ित युवक ने सागौन के पेड़ में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को रेल विहार स्थित एक होटल में चार मनबढ़ों ने बंधक बनाकर उसे बेल्ट से पीटा और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पहले पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में चिलुआताल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


महराजगंज जिले का युवक शाहपुर के चरगांवा में बड़े भाई के साथ किराए पर रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके बड़े भाई शाहपुर के एक योग मंदिर में 25 वर्षों से काम करते हैं। मृतक स्नातक के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को करण ठाकुर नाम का एक युवक उसे चिलुआताल के रेल विहार स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके बाद आरोपी ने अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया। सभी ने बेल्ट थप्पड़ से मारपीट कर उसका मोबाइल ले लिया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे। करण ठाकुर से इन्स्टाग्राम पर मृतक का परिचय हुआ था।

आरोपियों ने पीड़ित के फोन से उसकी बहन को पैसे लेकर बुलाया। वहां से निकल कर युवक अपनी बहन के साथ मेडिकल कॉलेज चौकी पर पहुंचा। चौकी पुलिस ने मामला शाहपुर थाने का बताकर उसे वाहस भेज दिया। शाहपुर थाने से चिलुआताल थाना भेज दिया गया।

 

In Gorakhpur, first the youths committed misconduct, one committed suicide by hanging himself, rest absconded
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

चिलुआताल थाने में शुक्रवार को दिन में 11 बजे आने की सलाह दी गई। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दूसरे दिन युवक की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की गई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि थाने की पुलिस पूरे दिन थाने पर बैठा कर उसको प्रताड़ित किया था। जिससे आहत होकर पीड़ित ने आत्महत्या कर ली।

रात में एक बजे तक था बेचैन
थाने से देर शाम बड़ा भाई उसे अपने साथ लेकर चला आया। बड़े भाई के अनुसार रात करीब एक बजे तक वह परेशान था। भतीजा उसके पास रहकर बात करते रहा। रात करीब एक बजे के बाद उसके सोने के बाद वह परिसर में सागौन के पेड़ से फंदा लगाकर लटक गया। सुबह पांच बजे लोग पहुंचे तो उसको फंदा से लटका देख शोर मचाया।

मनबढ़ों ने पीड़ित का 1200 लेकर मंगवाया था बीयर
पुलिस की जांच में सामने आया है कि होटल में पीड़ित युवक की पिटाई के बाद उसके मोबाइल से यूपीआई से 1200 रुपये आरोपियों ने अपने खाते में ट्रांसफर कर बीयर मंगवाए थे। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की जुड़ेगी धारा

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। इस बीच युवक के आत्महत्या की जानकारी मिली है। केस में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed