{"_id":"666e024d51ebf01ab902dff7","slug":"the-groom-refused-to-marry-a-dark-skinned-girl-the-relationship-ended-after-agreement-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-590612-2024-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सांवली लड़की से दूल्हे ने किया शादी से इंकार, समझोता के बाद खत्म हुआ रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सांवली लड़की से दूल्हे ने किया शादी से इंकार, समझोता के बाद खत्म हुआ रिश्ता
Sun, 16 Jun 2024 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार देर शाम शादी के लिए जुटे वर व वधु पक्ष में लड़की के रंग को लेकर विवाद हो गया। दूल्हे ने शादी से पहले ही लड़की सांवली होने की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया। वहीं लड़की पक्ष का कहना था कि मामला पहले से तय था और अब दूल्हा पक्ष जान बूझकर पलट रहा है।
विज्ञापन
मामला पुलिस तक पहुंचा। देर रात तक दोनों पक्ष ने समझौता कर रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर गांव के टोला विशुनपुरा के एक व्यक्ति की लड़की की शादी हरियाणा प्रांत में तय हुई थी। दोनों पक्ष में समान की खरीदारी के लिए कुछ रुपयों का लेन देन भी हो गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को तरकुलहा देवी मंदिर में इनकी शादी होनी थी। इसके लिए हरियाणा से दूल्हा व उसके घर के लोग यहां पहुंचे थे। लड़की के माता-पिता भी पूरी तैयारी से आए थे। लेकिन, शादी से कुछ देर पहले ही दूल्हे ने लड़की सांवली होने की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं वर पक्ष ने शादी से पहले ही होने वाली दुल्हन के गहने खरीदने के लिए दिए गए रुपयों की मांग शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। देर रात दोनों पक्ष ने समझौता कर मामले को खत्म कर दिया।