फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the gorakhpur grew towards greenry plants planted

गोरखपुर शहर बढ़ा हरियाली की ओर, कई जगह पौधरोपण

Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
the gorakhpur grew towards greenry  plants planted
महाराण प्रताप पालीटेक्निक परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पौधरोपड़ करते मुख्यमंत्री योगी आद? - फोटो : GORAKHPUR CITY
गोरखपुर। वन महोत्सव के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और सामाजिक संगठनों ने पौधरोपण किया। सुबह 9:30 बजे चिड़ियाघर से सिलसिला जो शुरू हुआ तो दोपहर तक विभिन्न जगहों पर होता रहा। कैंपियरगंज में पांच हेक्टेयर भूमि पर बनाए जाने वाली नवग्रह वाटिका नहीं बनाई जा सकी। प्रदेश में तीन जगहों पर इसे शुरू किया गया। पौधे रोपने के साथ सभी ने इसके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 10 बजे बैंक रोड स्थित एसबीआई कार्यालय परिसर में डीजीएम पीसी बरोड़ ने पत्नी ममता संग पौधरोपण किया। अन्य कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए। पुलिस परेड ग्राउंड पर डीआईजी राजेश डी मोदक, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने पौधे लगाए। दोपहर 2:30 बजे प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने सर्किट हाउस के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में पौधे लगाए। साथ में जीडीए उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, डीएफओ अविनाश कुमार मौजूद रहे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के साथ पौधे रोपे।
विज्ञापन

नगर निगम में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मेयर सीताराम जायसवाल ने उपसभापति अजय राय, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह तथा मुख्य अभियंता सुरेश राम के साथ पौधरोपण किया। इसी क्रम में सेंट एंड्रयूज कॉलेज व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज कैंपस में ही पौधे लगाए गए। प्राचार्य प्रो. जेके लाल ने भी पौधे लगाए। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवां की प्राचार्य डॉ कुमुद त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ जेपी यादव, डॉ दीपक सिंह, अनंत पांडेय, श्वेता सिंह व अन्य लोग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने एमपी पॉलिटेक्निक में किया पौधरोपण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमपी पॉलिटेक्निक में पौधरोपण किया। कहा कि पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल करना अहम है। पौधे ही जलवायु व पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने अपील की, कि इस वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाएं। साथ ही पौधों की संरक्षण भी जरूरी है। इस दौरान दविभ्राट चंद्र कौशिक भी साथ में थे। उन्होंने भी वृक्षारोपण कर पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। विद्यालय में लीची, सहजन, अमरूद, पपीता, सागौन समेत अन्य प्रजातियों के कुल 101 पौधे लगाए गए।
मेयर ने किया पौधरोपण
गोरखपुर। मेयर सीताराम जायसवाल ने नगर निगम व धर्मशाला स्थित कैंप कार्यालय में पौधरोपण किया। सभी पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी उन्होंने स्थानीय लोगों को सौंपी। कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़-पौधों को सुरक्षित रखना बेहद अनिवार्य है। इस दौरान पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता, मनु जायसवाल, विक्की कुकरेजा, सचिन गुप्ता, दीपक जायसवाल, मधु सोनकर, रंजना सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एमपी बालिका इंटर कॉलेज में लगे पौधे
गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में गुरु पूर्णिमा पूजनोत्सव व पर्यावरण संरक्षण पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं ने एक साथ पौधे लगाए। सभी ने गुरु गोरक्षनाथ, विवेकानंद, महंत दिग्विजयनाथ तथा महंत अवेद्यनाथ के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसी क्रम में स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल ने छात्रों के साथ मिलकर पौधे रोपे। सहायक अध्यापक शारदा प्रसाद प्रजापति भी मौजूद रहे।
‘पौधे लगाकर उनकी देखभाल जरूर करें’
गोरखपुर। मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने कहा कि पौधे लगाकर उनकी देखभाल जरूर करें। उन्होंने मोहद्दीपुर स्थित कार्यालय पर पौधरोपण किया। अधीक्षण अभियंता (शहरी) यूसी वर्मा ने घर में ही परिजनों संग पौधे रोपे। एसडीओ ऐश्वर्य सिंह, प्रद्युम्न सिंह, मुकेश गुप्ता, अवर अभियंता शिवम चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, मनीष राय, राम अनुज पाल व अन्य मौजूद रहे।
किसानों के मिलेंगे ऑक्सी ईको कार्ड
मुख्य वन संरक्षण, गोरखपुर मंडल दीपक कुमार के मुताबिक पौधरोपण महांकुभ में शामिल होने वाले किसानों को ऑक्सी ईको कार्ड दिए जाएंगे। अकेले वन विभाग ने किसानों को प्रेरित कर अधिक से अधिक पौधे लगवाए हैं। इसके अलावा उद्यान, कृषि समेत अन्य विभागों ने भी किसानों से पौधे रोपे। इस कार्ड पर किसान का नाम, लगाए गए पौधों की संख्या, प्रजाति का नाम, पौधरोपण का वर्ष अंकित होगा। इसके पेड़ों की बिक्री एवं कटाई में किसानों को अनुमति लेने में प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा ट्री गार्जियंस बेरोजगार सेवकों को भी ऑक्सी ईको कार्ड मिलेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही वितरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी किया पौधरोपण
पौधरोपण अभियान में अलग-अलग जनप्रतिनिधियों ने भी पौधे रोपे। पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने बनर्गाइं इलाके में पौधरोपण किया। राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने भी पौधरोपण किया। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह ने रामगढ़ में पौधरोपण किया। सहजनवां विधायक शीतल पांडेय ने भीटी मुंडा इलाके में पौधरोपण किया। बांकी रेंज के दौलतपुर बीट में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पौधरोपण किया। इसके अलावा भैंसा बाजार के हरदही मार्ग पर खजनी विधायक संत प्रसाद ने पौधरोपण किया।

एक वृक्ष दस पुत्रों के समान : सांसद
सांसद आदर्श ग्राम जंगल औराही में बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान, पूर्व सांसद बांसगांव सुभावती पासवान, रितू पासवान व चरगावां ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान ने पौधे लगाए। कमलेश पासवान ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है। चरगावां प्रमुख सुनील पासवान ने कहा तरक्की और खुशहाली के लिए घरों में दस पौधे लगाएं। मौके पर राम आसरे निषाद, रामबृक्ष यादव, महेश पासवान, अनिल सिंह, आकाश कन्नौजिया, असरफ अली, अब्बास अली, राजू कुमार, विनोद, रंजीत भारती, अमित चौहान, संतोष श्रीवास्तव सहित सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed