फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Food Safety Department had seized it from the GIDA area and its value was estimated at around Rs 10 lakh.

Gorakhpur News: दो माह पहले पकड़ा गया एक्सपायर सरसों तेल होगा नष्ट

Sat, 25 Apr 2026 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department had seized it from the GIDA area and its value was estimated at around Rs 10 lakh.
- गीडा क्षेत्र से खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया था जब्त, करीब 10 लाख रुपये आंकी गई थी कीमत
विज्ञापन

- शासन से अनुमति मिलते ही शुरू होगी नष्ट करने की प्रक्रिया



गोरखपुर। गीडा क्षेत्र में दो माह पहले पकड़े गए एक्सपायर सरसों तेल को अब नष्ट किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 27 फरवरी को होली से पहले जांच के दौरान इसे बरामद किया था।
विभाग को सूचना मिली थी कि एक्सपायर तेल को त्योहार के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी चल रही है। कार्रवाई के दौरान घानी ब्रांड जीआरएल इडिबल प्रा. लिमिटेड के परिसर में छापेमारी की गई थी। जांच में बड़ी मात्रा में एक्सपायर सरसों तेल मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई थी। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेल को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी शासन को भेज दी गई थी और नष्ट करने के लिए अनुमति मांगी गई थी। अब शासन से पत्र मिलते ही इस तेल को नियमानुसार नष्ट कराया जाएगा, ताकि इसे किसी भी स्थिति में बाजार में न पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


दो माह पहले पकड़े गए घानी ब्रांड सरसों तेल को नष्ट कराने की प्रक्रिया चल रही है। जांच में घानी ब्रांड सरसों का तेल एक्सपायर पाया गया था।शासन को पत्र भेजा जा चुका है। निर्देश मिलते ही नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्त है।
- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed