फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The flight arrived late by three hours from Delhi and one hour from Mumbai.

Gorakhpur News: दिल्ली से तीन, मुंबई से एक घंटे देर से आई फ्लाइट

Tue, 02 Jan 2024 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
The flight arrived late by three hours from Delhi and one hour from Mumbai.
कोहरे के चलते दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट अभी भी हो रही है लेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोहरे के चलते सोमवार को भी दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके अलावा मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी एक घंटे देरी से आई। इसके चलते यात्रियों के रिश्तेदारों को काफी देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। दिल्ली वाली फ्लाइट देर से ही वापस दिल्ली गई।
गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत कई प्रमुख जगहों के लिए हवाई सेवा संचालित है। करीब एक सप्ताह से कोहरे के चलते इनमें से हर दिन कोई न कोई फ्लाइट लेट हो रही है। सोमवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट तीन घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके बाद करीब एक घंटे की देरी से यह वापस दिल्ली गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार मुंबई से शाम पांच बजे आने वाली फ्लाइट भी लगभग एक घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। बता दें कि कोहरे के चलते दिल्ली से आने वाली फ्लाइट हर दिन लेट हो रही है। गोरखपुर में सोमवार को मौसम साफ होने पर यहां से जाने वाली सुबह की फ्लाइट समय से गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed