{"_id":"64934b0e1b14ad4e690be494","slug":"the-first-meeting-of-the-municipal-board-was-adjourned-with-tributes-being-paid-to-the-councilors-who-passed-away-recently-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-215211-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शोक प्रस्ताव से पहले परिचय हुआ, पांच मिनट बाद बोर्ड की बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शोक प्रस्ताव से पहले परिचय हुआ, पांच मिनट बाद बोर्ड की बैठक स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के तीन पूर्व पार्षदों का हाल में हुआ है निधन, दी गई श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम के बोर्ड की पहली बैठक हाल में दिवंगत हुए पार्षदों को श्रद्धांजलि देने के साथ स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू होने के पहले मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी पार्षदों से परिचय प्राप्त किया। फिर अपना परिचय दिया। इसके बाद सभी ने दो मिनट मौन रखकर तीनों दिवंगत पार्षदों को अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अगली सूचना तक बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई।
बुधवार को नगर निगम की पहली बैठक में मेयर ने सदन को अवगत कराया कि नगर निगम के पूर्व पार्षद अशोक वर्मा का 15 जून 2022 एवं पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम का 26 फरवरी एवं पूर्व पार्षद ताहर सिंह 17 जून को आकस्मिक निधन हो चुका है। इसके बाद सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद मेयर ने बैठक खत्म करने की घोषणा कर दी। इस दौरान पार्षद आनंद वर्धन सिंह, ऋषि मोहन वर्मा, देवेंद्र गौड़ पिंटू, धर्मेंद्र सिंह, पवन त्रिपाठी, अशोक यादव, शहाब अंसारी, नीरा यादव, मनु जायसवाल, अजय यादव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। समेत पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाहरी लोगों के बैठने पर सपा पार्षद ने जताई आपत्ति
समाजवादी पार्टी के पार्षद जियाउल इस्लाम ने सदन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बैठने पर आपत्ति जताई। मेयर से कहा, ये सदन पार्षदों के लिए है। सदन चलने के दौरान अगर इन कुर्सियों पर बाहरी या आउटसोर्सिंग के कर्मचारी बैठेंगे, तो ये चुने गए पार्षदों की तौहीन होगी। सुनते ही सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी बाहर निकल गए।
विज्ञापन