फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The festival will be celebrated on May 16, where the Banyan tree will be worshipped.

Gorakhpur News: पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी वट सावित्री व्रत

Thu, 07 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 07 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The festival will be celebrated on May 16, where the Banyan tree will be worshipped.
16 मई को मनेगा पर्व, वट वृक्ष की होगी पूजा-अर्चना
विज्ञापन




गोरखपुर। पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं 16 मई को वट सावित्री व्रत रखेंगी। यह व्रत ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। इसमें वट वृक्ष (बरगद) की विशेष पूजा-अर्चना होगी। यहां महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन वट वृक्ष की पूजा कर उसके चारों ओर धागा बांधकर परिक्रमा की जाती है और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी जाती है। बताया जाता है कि यह व्रत मां सावित्री की ओर से अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवित करने की स्मृति में रखा गया था।
विज्ञापन

गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के सहायक आचार्य डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र ने बताया कि वट वृक्ष को देववृक्ष माना गया है, जिसमें जड़ों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और शाखाओं-पत्तों में भगवान शिव का वास माना जाता है। व्रत के दौरान महिलाएं विधि-विधान से पूजा कर परिवार की खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed