{"_id":"6a56a05465213432ea04ba1f","slug":"the-feasibility-of-opening-a-gap-in-the-divider-on-the-four-lane-road-between-kalesar-and-sahjanwa-was-assessed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1384257-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कालेसर से सहजनवा के बीच फोरलेन पर डिवाइडर कट खोलने की संभावना जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कालेसर से सहजनवा के बीच फोरलेन पर डिवाइडर कट खोलने की संभावना जांची
Wed, 15 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा क्षेत्र में आने-जाने वाले उद्यमियों की परेशानी जल्द दूर हो सकती है। अब कालेसर से सहजनवा के बीच फोरलेन पर डिवाइडर कट खोलने की संभावना जांची जाएगी।
उद्यमियों की मांग पर डीएम दीपक मीणा ने आठ सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। समिति मौके का निरीक्षण कर तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने कालेसर-सहजनवा मार्ग पर डिवाइडर कट नहीं होने का मुद्दा उठाया था। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह की अगुवाई में उद्यमियों ने बताया था कि गोरखपुर की ओर लौटने के लिए उन्हें छह से सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। डीएम के निर्देश पर गठित समिति डिवाइडर कट खोलने की जरूरत, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का अध्ययन करेगी।
विज्ञापन
समिति में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक यातायात की ओर से नामित सदस्य, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा, उप जिलाधिकारी सहजनवा, सहायक महाप्रबंधक सिविल गीडा विवेक वर्मा, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता चिन्मय दूबे और चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के नामित सदस्य कमलेश सिंह व राकेश गोयल शामिल हैं।