{"_id":"661dc5bd2318d9913603bbcc","slug":"the-family-went-to-bageshwar-dham-thieves-searched-the-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-526737-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: परिवार गया बागेश्वर धाम, घर चोरों ने खंगाला- जानिए किसने दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: परिवार गया बागेश्वर धाम, घर चोरों ने खंगाला- जानिए किसने दी सूचना
Tue, 16 Apr 2024 01:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
कुंडी तोड़कर की चोरी( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 शिवपुर काॅलोनी स्थित एक घर को चोरों ने खंगाल लिया। रविवार देर शाम दरवाजा खुला देखकर अगल-बगल के लोगों ने चोरी की सूचना घर के मालिक व पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि घर ताला बंद कर पूरा परिवार बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गया है।
जानकारी के मुताबिक, शिवपुर काॅलोनी निवासी विनोद सिंह घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए हैं। रविवार देर शाम अगल-बगल के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो चोरी का शक हुआ। आसपास के लोग घर के अंदर गए तो देखा सभी दरवाजे खुले हैं और सामान बिखरा पड़ा है।
उन्होंने तत्काल घर के मालिक व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो देखा कमरों में बाक्स व अटैची खुला हुआ है। सारा सामन व आभूषण के डिब्बे बिखरे पड़े थे। पुलिस ने बताया कि कितने की चोरी हुई है इसकी जानकारी मालिक के आने के बाद मिलेगी।