फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The exams are starting from February 18, with 1.31 lakh candidates appearing for them.

यूपी बोर्ड परीक्षा : 17 जोन और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

Mon, 16 Feb 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The exams are starting from February 18, with 1.31 lakh candidates appearing for them.
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से जिले में शुरू हो रही हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से 17 जोन मजिस्ट्रेट व 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए जनपद में स्थित परीक्षा केंद्रों को 32 सेक्टर और 17 जोन में बांटा गया है। सभी 197 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। जिले में कुल 197 केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक लाख 31 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने रणनीति तैयार की है। इनमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जो परीक्षा के दौरान केंद्र पर मौजूद रहकर निगरानी करेंगे। जोन व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं, जो पूरे केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed