फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The event was held in the civil court premises and was inaugurated by the district judge.

Gorakhpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12.08 लाख से अधिक वादों का हुआ समाधान

Sun, 10 May 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The event was held in the civil court premises and was inaugurated by the district judge.
गोरखपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह ने दीवानी न्यायालय परिसर स्थित नई मीटिंग हॉल में सुबह 10:30 बजे किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 12,08,888 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें पारिवारिक मामलों से संबंधित प्री-लिटिगेशन एवं लिटिगेशन स्तर पर 21 वाद शामिल रहे, जबकि विभिन्न बैंकों, फाइनेंस कंपनियों एवं भारत दूरसंचार निगम से जुड़े 1073 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 5,01,36,834 रुपये की राशि नगद जमा कराई गई। यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतिभा चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सहित सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश की ओर से दो वादों का निस्तारण किया गया, जबकि वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी ने तीन वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 178 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 10,16,47,367 रुपये का प्रतिकर एवार्ड पारित किया गया। वहीं परिवार न्यायालय की ओर से 19 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों में सुलह-समझौते के आधार पर अनेक आपराधिक मामलों का निस्तारण किया गया। कुल 1720 आपराधिक वादों का समाधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा भी सक्रिय भागीदारी करते हुए कुल 11,71,967 प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/नोडल अधिकारी, उप जिलाधिकारीगण एवं अन्य राजस्व अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रकार कुल 12,39,592 नियत वादों में से 12,08,888 वादों का सफल निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed