फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The entrance gates of the city will be beautified with Rs 5 crores.

Gorakhpur News: पांच करोड़ से होगा शहर के प्रवेश द्वारों का सुंदरीकरण

Tue, 03 Oct 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 03 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
The entrance gates of the city will be beautified with Rs 5 crores.

विज्ञापन


- नगर निगम कराएगा काम, ग्रीन बेल्ट का कराया जाएगा निर्माण



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। महानगर के चार प्रवेश द्वार के दोनों तरफ नगर निगम सुंदरीकरण का काम कराएगा। करीब आधा किलोमीटर के दायरे में लैंडस्केपिंग के साथ ही ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर चार करोड़ 95 लाख रुपये खर्च होंगे। महानगर के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ फुटपाथ भी दुरुस्त किए जाएंगे। साथ ही तरफ इंटरलाकिंग भी होगी। वायु प्रदूषण रोकने के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि महानगर में चार प्रवेश द्वारों पर लैंडस्केपिंग और ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा। सुंदरीकरण के साथ ही आकर्षक सजावट और प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।




यहां होंगे काम



- नंदानगर में छोटी लाइन से पुलिस चौकी तक पटरी पर डस्ट मैनेजमेंट के लिए पक्की सड़क का निर्माण व एयरपोर्ट तक ग्रीन बेल्ट विकसित करने का कार्य - 1.80 करोड़ रुपये
विज्ञापन




- गुलरिहा पुलिस चौकी के पास लैंडस्केपिंग और ग्रीन बेल्ट का निर्माण - 50 लाख रुपये



- राजघाट पुल के दोनों तरफ लैंडस्केपिंग और ग्रीन बेल्ट का निर्माण - 1.3 करोड़ रुपये



- महेसरा पुल के दोनों तरफ लैंडस्केपिंग और ग्रीन बेल्ट का निर्माण - 1.35 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed