{"_id":"6540013d7185d361d20f0944","slug":"the-entire-world-became-blessed-as-soon-as-god-came-into-the-womb-balram-das-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-353381-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान के गर्भ में आते ही कृतार्थ हो गया संपूर्ण लोक : बलराम दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान के गर्भ में आते ही कृतार्थ हो गया संपूर्ण लोक : बलराम दास
Tue, 31 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
विष्णु मंदिर में मानस उत्थान समिति की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों का तीसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एक ही परमात्मा अनेक रूपों में, विविध देव मूर्तियों में व्याप्त हैं। वह परमात्मा अजन्मा होते हुए भी जन्म लेकर भक्तों को अपना अनुग्रह प्रदान करते हैं। भगवान जिस दिन गर्भ में पधारे उसी समय संपूर्ण लोक कृतार्थ हो गया।
यह बातें सोमवार को विष्णु मंदिर में आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन अयोध्या से आए कथा व्यास बलराम दास ने कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान के 24 अवतारों में श्री राम और श्री कृष्ण का अवतार पूर्ण अवतार है। राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं है। इससे पूर्व कथा का शुभारंभ पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल, समिति के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, गिरीश चंद वर्मा व दयानंद शर्मा ने व्यासपीठ का पूजन व आरती करके किया।
-- -- -- -- -
श्रीराम के जन्म लेते ही जयघोष से गूंज उठा पूरा पंडाल
गोरखपुर। विष्णु मंदिर में चल रही रामलीला के दूसरे दिन कलाकारों ने रामजन्म, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि जब श्रीराम जन्म लेते हैं, तो पूरी अयोध्या में बधाइयां बजने लगती हैं। पंडाल जयश्रीराम के जयघोष से गूंजने लगता है। इसके बाद कलाकारों ने दिखाया कि महर्षि विश्वामित्र अयोध्या में राजा दशरथ के पास आते हैं और कहते हैं कि तड़का, मारीच, सुबाहु आदि राक्षस मेरे यज्ञ का विध्वंस कर देते हैं। अतः यज्ञ की रक्षा के लिए राम व लक्ष्मण को हमारे पास साथ भेज दीजिए। जिसके बाद राम व लक्ष्मण वन जाते हैं और मारीच, सुबाहु व ताड़का का वध करते हैं। राजा जनक के बुलावे पर विश्वामित्र श्री राम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुर लेकर जाते हैं रास्ते में राम अहिल्या का उद्धार करते हैं।
विज्ञापन
-- -- --
21 कुंडीय यज्ञ में डाली आहुति
11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन 44 दंपतियों ने काशी से आए मुख्य यज्ञाचार्य पंडित अरविंद मिश्र के नेतृत्व 21 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां डाली। इस अवसर पर बृजेश मणि मिश्र, विशाल चौराशिया, मीरा दुबे, शिशिर वर्मा, मीनाक्षी सिंह, मंजीत पांडेय, रौनक शुक्ला, शेखर गुप्ता, मुरलीधर पांडेय आदि मौजूद रहे।