फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The employees agreed on the assurance of the DGM, the compressed biogas plant is located in Dhuriapar.

Gorakhpur News: वेतन बढ़ोतरी के लिए सीबीसी प्लांट के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Apr 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The employees agreed on the assurance of the DGM, the compressed biogas plant is located in Dhuriapar.
डीजीएम के आश्वासन पर माने कर्मचारी, धुरियापार में स्थित है कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट
विज्ञापन


गोला (गोरखपुर)। क्षेत्र के हरपुर धुरियापार स्थित इंडियन ऑयल के कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीसी) प्लांट में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में कर्मचारी गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अमित जायसवाल और क्षेत्राधिकारी दरवेश सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि जॉइनिंग के समय उनसे वादा किया गया था कि तीन महीने बाद वेतन बढ़ा दिया जाएगा। बीते फरवरी माह में भी इस संबंध में चर्चा हुई थी, जिसमें प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि मार्च तक ई-मेल के जरिये सूचना दे दी जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मजदूरों ने चेतावनी दी कि प्रबंधन 12 घंटे के भीतर यह साफ करे कि उनके वेतन में कितनी बढ़ोतरी की जा रही है। साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर आने-जाने के लिए पेट्रोल यात्रा भत्ता देने की भी मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे बुधवार से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्लांट के डीजीएम शाहनवाज नसीर और मजदूरों के बीच वार्ता हुई। डीजीएम ने स्पष्ट किया कि मार्च महीने में ही वेतन वृद्धि की घोषणा की जा चुकी है। यह बढ़ी हुई राशि अप्रैल माह के वेतन में जुड़कर आएगी, जिसका भुगतान मई में किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed