{"_id":"6a4ebd5adccf489b7902079a","slug":"the-election-of-six-new-members-could-be-announced-unanimously-at-the-executive-committee-meeting-on-july-16-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1379236-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 16 को हो सकता है नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 16 को हो सकता है नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव
Thu, 09 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम में इस समय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए हर ओर चर्चा हो रही है। एक अगस्त से पूर्व 31 जुलाई को कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में कार्यकारिणी चुनाव के लिए 16 जुलाई को कार्यकारिणी समिति बैठक बुलाई जाने की तैयारी की जा रही है। इसके एक दिन पूर्व यात्री 15 जुलाई को सदन की बैठक बुलाकर जटेपुर उत्तरी से पूर्व सपा पार्षद श्रवण कुमार यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
नगर निगम की कार्यकारिणी से भाजपा पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, छोटे लाल यादव, सरोज पासवान, श्रवण पटेल अपना कार्यकाल पूर्ण कर बाहर हो जाएंगे। इसी तरह समाजवादी पार्टी से पार्षद रमेश यादव भी कार्यकारिणी से बाहर हो जाएंगे। सपा चूंकि चुनाव की स्थिति में नहीं है, ऐसे में उनका एक पार्षद रमेश यादव की जगह लेगा। निगम सदन में वर्तमान में सिर्फ समाजवादी पार्टी के 16 पार्षद हैं। भाजपा की ओर से भी पांच पार्षदों के नाम सर्वानुमति से ही कार्यकारिणी के लिए पार्टी स्तर से आएंगे। 16 जुलाई की कार्यकारिणी बैठक में छह नए सदस्यों का निर्वाचन सर्वानुमति से घोषित हो सकता है। इसके बाद नव गठित कार्यकारिणी की पहली बैठक में उपसभापति का भी चुनाव होगा। यदि चुनाव की नौबत आई तो नगर निगम सदन के निर्वाचित पार्षदों के अलावा आठ पदेन सदस्य भी वोट डालेंगे।
हालांकि इन तिथियों पर अंतिम निर्णय मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव से वार्ता के बाद ही तय किया जाएगा। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, रवि किशन, मंत्री संजय निषाद समेत अन्य नेता शामिल हैं। मनोनीत पार्षदों को मताधिकार व कार्यकारिणी में शामिल होने का अधिकार नहीं है।