{"_id":"69bc684c6f29bd23e50b1bb2","slug":"the-eid-moon-was-not-visible-and-even-before-the-moonrise-the-markets-were-thronged-with-shoppers-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-1263791-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जुमा अलविदा के साथ विदा होगा माह-ए-रमजान, ईद 21 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जुमा अलविदा के साथ विदा होगा माह-ए-रमजान, ईद 21 मार्च को
विज्ञापन
गोरखपुर। माह-ए-रमजान अलविदा जुमा की नमाज के साथ शुक्रवार को पूरा होगा। बृहस्पतिवार को ईद का चांद नजर नहीं आया। चांद देखने के लिए लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे लेकिन साफ मौसम के बावजूद जिले में कहीं भी चांद नहीं नहीं नजर आया। शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि चांद नजर न आने की वजह से अब ईद-उल-फित्र शनिवार 21 मार्च को मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 30वां रोजा रखा जाएगा और रमजान के आखिरी जुमा की नमाज अदा की जाएगी। ईद से एक दिन पहले शहर में चांद रात जैसा माहौल देखने को मिला। शाम से ही बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। कपड़े, जूते, इत्र, टोपी और सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर तरफ रौनक, रोशनी और उत्साह का माहौल रहा।
शहर के प्रमुख बाजारों गोलघर, उर्दू बाजार, रेती चौक और अलीनगर में देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। कपड़ों की दुकानों पर खासतौर से युवाओं और बच्चों की भीड़ ज्यादा नजर आई। वहीं, महिलाओं ने चूड़ी, मेहंदी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। दुकानदारों के चेहरे भी बिक्री बढ़ने से खिले नजर आए। उनका कहना है कि इस बार ईद से पहले का बाजार काफी अच्छा रहा और उम्मीद से ज्यादा कारोबार हुआ। सेवइयों की दुकानों पर भी लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
भीड़ को देखते हुए बाजारों में पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। प्रमुख चौराहों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई।
इफ्तार -
सुन्नी - 6:14
शिया - 6:22