फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The doctor was strolling in the morning. A madman attacked him with a knife

Gorakhpur News: सुबह टहल रहे थे डॉक्टर..सिरफिरे ने चाकू से किया हमला

Tue, 14 May 2024 03:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
The doctor was strolling in the morning. A madman attacked him with a knife
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के सिद्धार्थनगर कॉलोनी में सोमवार सुबह घर के सामने टहल रहे एक डॉक्टर पर सिरफिरे ने चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग उसे पकड़कर थाने ले गए। थाने में उसने दीवान पर भी सूजे से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पकड़कर किसी तरह उसपर काबू किया। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




आरोपी की पहचान सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी कृष्णा उर्फ शिवम तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी डॉक्टर जगदीश श्रीवास्तव (72) का लालडिग्गी में शारदा क्लीनिक है। सोमवार की सुबह वह मकान के सामने सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान कॉलोनी का एक युवक उनके पास पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। उसके चाकू लिए हाथ को पकड़कर वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग उसे पकड़कर थाने ले गए।
विज्ञापन




इस दौरान मोहल्ले के एक नागरिक को भी हल्की चोट आई। थाने में उसने मेज पर कागज छेदने के लिए रखे सूजे (लोहे का नुकीला उपकरण) से ड्यूटी पर तैनात दीवान अजय कुमार यादव पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे किसी तरह काबू में किया। पुलिस ने पीड़ित डॉ. जगदीश श्रीवास्तव की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानसिक रूप बीमार बता रहे परिजन



घटना के बाद थाने पर पहुंचे आरोपी युवक के परिजन उसे मानसिक रूप से बीमार बताने लगे। पुलिस इलाज कराने का कागजात मांगती रही, लेकिन वे डॉक्टर का पर्चा नहीं दिखा सके।




सुबह एक घर में घुस गया था युवक



मोहल्लेवालों ने बताया कि युवक सुबह से ही घूम रहा था। पहले उसने कॉलोनी में कई लोगों के घर पर पहुंचकर उनका दरवाजा खटखटाया। इस दौरान एक घर में भी घुस गया। परिजनों के हटाने के बाद वह अपने घर पहुंचा और अंदर से चाकू लेकर मोहल्ले में घूमने लगा। इस दौरान डॉक्टर के आगे पड़ने पर उसने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed