{"_id":"5fafe94f8ebc3e9c064f95e3","slug":"the-district-will-soon-get-the-gift-of-isbt-gorakhpur-city-news-gkp3732532135","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर को जल्द मिलेगा आईएसबीटी का तोहफा, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर को जल्द मिलेगा आईएसबीटी का तोहफा, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Mon, 16 Nov 2020 09:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर का कालेसर चौराहे पर विकसित किया जाना है अंतरराज्यीय बस टर्मिनल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में जल्द ही अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का निर्माण होने की संभावना है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) जिले में आईएसबीटी का प्रारूप तय करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे प्रकाशित कराकर प्रारूप तैयार करने के लिए फर्मों को आमंत्रित किया जाएगा।
प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी जिस फर्म को मिलेगी, वह सबसे पहले डिमांड सर्वे करेगी। आने वाले 20-25 सालों में किस तरह के बदलाव आएंगे, उसका ध्यान भी रखा जाएगा। फर्म का चयन तकनीकी एवं वित्तीय आधार पर उसके द्वारा किए गए प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। दिवाली के बाद आरएफपी प्रकाशित होने की उम्मीद है।
गीडा से पूर्व में ही मिल चुका है अनुमोदन
कालेसर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव है और इसे गीडा बोर्ड की बैठक में भी अनुमोदन मिल चुका है। टर्मिनल पूरी तरह से आधुनिक होगा और यहां हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनाए जाने वाले इस बस टर्मिनल में फूड प्लाजा, होटल, बस स्टाफ के ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था होगी। जमीन की तलाश कर ली गई है। गीडा की योजना इस बस टर्मिनल को नोएडा एवं अन्य बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित करने की है।

यात्रियों को बेहतर सुविधा हो सकेगी उपलब्ध
बस टर्मिनल के लिए जिस स्थान को चुना गया है वहां से लखनऊ, वाराणसी, नेपाल, बिहार आदि जाने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध है। अब भी जिले से देश के कई बड़े शहरों के लिए लग्जरी बसों की सेवा शुरू हो चुकी है। टर्मिनल बन जाने के बाद निजी बसें भी यहां से संचालित हो सकेंगी और लोगों को यातायात का बेहतर माध्यम मिल सकेगा। यहां यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा।
कालेसर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल विकसित किया जाना है। इसको लेकर आरएफपी तैयार की जा रही है। चयन प्रक्रिया में निकलकर आने वाली सबसे बेहतर फर्म को इसका प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। - संजीव रंजन, सीईओ, गीडा