{"_id":"6a21eb41a8950344de0b7cf5","slug":"the-deceased-has-been-identified-as-mintu-a-resident-of-deoria-district-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1343186-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मिट्टी के ढेर में छिनी जिंदगी...तबाह हुए हजार सपने और मासूमों के अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मिट्टी के ढेर में छिनी जिंदगी...तबाह हुए हजार सपने और मासूमों के अरमान
Fri, 05 Jun 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। शहर में अटारियों की बढ़ती कतारों के बीच बुधवार की रात भटहट कस्बे में सड़क के डिवाइडर पर सोए एक मजदूर की मिट्टी के ढेर में दबकर मौत हो गई। माना जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए डाली जा रही मिट्टी के ढेर में दबकर उसकी जिंदगी छिन गई। इस हादसे में एक परिवार का सहारा और दो मासूमों के तमाम अरमान तबाह हो गए। मृतक की पहचान देवरिया जिले के रहने वाले मिंटू के रूप में हुई है।
कपड़े का थैला...उसके भीतर कागज में लपेटकर रखी रोटियां, हरी मिर्च और गर्द की गंध में डूबी एक शॉल। जिंदा इंसान से लाश में तब्दील हो चुकी देह के पास पड़ी मिली यह जमापूंजी उसकी जिंदगी की दुश्वारियां बयां करने के लिए काफी थी। पाॅकेट में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के सिधुवां गांव के रहने वाले मिंटू के रूप में हुई। आठ साल के दुलारे किशन और चार साल की प्यारी गुड़िया के भविष्य के सपनों में रंग भरने के लिए उनका पिता मिंटू मजदूरी करने गोरखपुर आ पहुंचा था। जिंदगी उजड़ जाने की खबर मिलने पर बच्चों को लेकर पहुंची पत्नी नीता की आंखें भविष्य का अंधेरा देख छलकती रहीं।
आर्थिक तंगी के बोझ से राहत की उम्मीद लिए मिंटू पांच वर्षों से गुलरिहा क्षेत्र के तरकुलहा गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था। गांव में पत्नी-बच्चों के रोटी-कपड़े का इंतजाम कर पाने का सुकून मिंटू को था और परिवार को जिंदगी चलती रहने का। 10 दिन से जंगल कौड़िया क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण में उसे काम मिला हुआ था। दिन भर सड़क पर काम और रात में जहां ठांव मिले वहीं आराम, इस जीवनचर्या में मिंटू को कभी कोई ठिकाना बनाने की जरूरत नहीं हुई। दिनभर की रोजी के बाद रोटी का जुगाड़ कर रात सड़क के डिवाइडर पर ही गुजार लिया करता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह भटहट कस्बे में निर्माणाधीन फोरलेन पर कुछ मजदूर डिवाडर की मिट्टी बराबर कर रहे थे। सड़क पर रोजाना की तरह ही आमद-रफ्त आम थी। इस बीच डिवाइडर पर पड़े मिट्टी के ढेर में इंसान का पैर नजर आने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में मिट्टी हटवाई गई तो लाश मिली और पास ही रोटी और मिर्च रखा एक थैला भी। लाश रामपुर कारखाना क्षेत्र के मिंटू की थी।
मौजूद लोगों में एक इंसान की इस कदर हुई मौत पर चिंता थी और इसे लेकर चर्चा भी। सभी का अनुमान था कि रात में डंपर से मिट्टी डाली जा रही है, इसी दौरान डिवाइडर पर सो रहा मिंटू दब गया होगा। बहरहाल, एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मिंटू की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश कराई जा रही है।
मुमकिन है कि आरोपी पर कार्रवाई होगी लेकिन उसकी लापरवाही से नीता अपने किशन और गुड़िया को लिए जिंदगी भर जद्दोजहद के लिए मजबूर है।