{"_id":"6a03980817bcc666b80751d1","slug":"the-couple-died-under-suspicious-circumstances-nikhat-and-shadabs-differences-grew-due-to-financial-stress-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1318591-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुंबई से शुरू हुई कहानी गांव की उलझनों में बदली, एक ही कमरे में मिला दंपती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुंबई से शुरू हुई कहानी गांव की उलझनों में बदली, एक ही कमरे में मिला दंपती का शव
Wed, 13 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 13 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
उरुवा/ गोरखपुर। निकहत बचपन से ही अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रही थी और वहीं पली-बढ़ी। शादाब से शादी के बाद वह गांव के माहौल और पारंपरिक जीवनशैली में खुद को ढाल नहीं पा रही थी। परिवार के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ने लगे थे, जो धीरे-धीरे विवाद का कारण बन गया। आए दिन दोनों में विवाद शुरू हो गया था।
रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ते तनाव के बीच दोनों के रिश्ते में खटास साफ दिखाई देने लगी थी। बताया जा रहा है कि निकहत कई बार शादाब पर आर्थिक असमर्थता और बेरोजगारी को लेकर ताने कसती थीं। दोनों के बीच बातचीत में तीखापन बढ़ता जा रहा था और घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण होता जा रहा था।
मंगलवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया और अपने कमरे में चले गए। घरवालों को उस समय किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था। सुबह जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो परिवार को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। स्थिति संदिग्ध लगने पर घरवालों ने दरवाजा तोड़ा जिसके बाद जो दृश्य सामने आया उसने सभी को झकझोर दिया। कमरे में शादाब का शव सीलिंग फैन से लटका हुआ पाया गया जबकि निकहत बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
मोबाइल से मिले संकेत और पुलिस जांच
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि निकहत और शादाब के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होती थी। पुलिस को निकहत की ओर से भेजे गए कुछ संदेश मिले हैं, जिनसे दोनों के रिश्तों में तनाव की पुष्टि होती है। एसपी साउथ दिनेश पुरी के अनुसार, दोनों के मोबाइल फोन लॉक हैं, जिन्हें खोलने के लिए साइबर और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। मोबाइल डेटा की जांच से घटना से जुड़े कई अहम तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को हर एंगल से देख रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था। परिवार सदमे में है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।