{"_id":"68029cd3bc686b0706047b04","slug":"the-construction-of-the-bus-station-will-now-pick-up-speed-passengers-will-get-convenience-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1052-906101-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बस स्टेशन का निर्माण अब पकड़ेगा रफ्तार, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बस स्टेशन का निर्माण अब पकड़ेगा रफ्तार, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
Sat, 19 Apr 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
-शहर के चार प्रवेश द्वार पर बनने हैं बस स्टेशन,
-परिवहन निगम अब प्रशासन से स्थानीय स्तर पर करेगा पहल
गोरखपुर। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने व यात्रियों को सहूलियत देने के लिए शहर के चार प्रवेश द्वारों पर ही बस स्टेशन बनाने की तैयारी है। बस स्टेशन बनने के बाद शहर के अंदर इलेक्ट्रिक बस व शहर से बाहर रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। कोनी व बाघागड़ा में जमीन चिह्नित कर आगे की प्रक्रिया रुकी हुई है। इसके लिए अब प्रशासन से परिवहन निगम स्थानीय स्तर पर पहल करेगा।
बस स्टेशन बनाने के लिए तीन से पांच एकड़ एरिया की आवश्यकता होगी। जिस तरह तेजी से शहर का विस्तार हो रहा है। उसी तरह से शहर में ट्रैफिक का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आने वाले 30 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इसे बनाया जाएगा। शासन का यह भी निर्देश है कि अगर जमीन नहीं मिल रही हो तो किसानों से 90 साल के पट्टे पर जमीन ली जाए। छोटे-छोटे किसानों को जोड़कर उपयुक्त जमीन तैयार की जाए। काश्तकरों से भी एक ही जगह ज्यादा एरिया में जमीन ली जा सकती है। शहर के देवरिया रोड पर कुनराघाट से आगे, लखनऊ रोड पर गीडा के निकट बाघागाड़ा और कोनी में इसे बनाने की योजना है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह का कहना है कि बस स्टेशन बन जाने से शहर में जाम की स्थिति से निजात मिलने के साथ ही यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इसके निर्माण की प्रक्रिया में रफ्तार लाने के लिए प्रशासन से पहल की जाएगी।