फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Congress demanded that the administration stop unnecessary interference in the democratic activities of the opposition.

Gorakhpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नरजबंद करना लोकतंत्र पर हमला

Thu, 23 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Congress demanded that the administration stop unnecessary interference in the democratic activities of the opposition.
प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी को हाउस अरेस्ट किया गया।
गोरखपुर। दिल्ली में छात्रों व युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए निंदा की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि सरकार की इस दमनकारी नीति का कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध करेंगे। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार यदि अपनी नीतियों के विरोध से इतनी भयभीत है कि विपक्ष के नेताओं को घरों में ही नजरबंद करने लगे तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि विपक्ष की लोकतांत्रिक गतिविधियों में अनावश्यक हस्तक्षेप बंद किया जाए और शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकार का सम्मान किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed