फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The conference will be held at the Yogiraj Baba Gambhirnath Auditorium starting at 10 AM.

Gorakhpur News: भाजपा के बूथ अध्यक्षों का आज मार्गदर्शन करेंगे सीएम योगी

Wed, 22 Jul 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The conference will be held at the Yogiraj Baba Gambhirnath Auditorium starting at 10 AM.
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से होगा सम्मेलन
विज्ञापन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाजपा के बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के 892 बूथ अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे।

बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री दोनों विधानसभा क्षेत्रों से 15-15 अध्यक्षों से बूथ प्रबंधन पर संवाद कर सकते हैं। इसके पहले 17 मई को भाजपा जिला इकाई के और 27 जून को महानगर इकाई के प्रशिक्षण वर्ग में भी उन्होंने बूथ संगठन के महत्व को समझाया था। अब जबकि सीधे बूथ अध्यक्षों का ही सम्मेलन आयोजित हो रहा है, सीएम योगी हर बूथ जीतने के लिए जरूरी टिप्स देंगे।
विज्ञापन

भाजपा के महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने बताया कि प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के कुल 892 बूथ अध्यक्षों को मुख्यमंत्री का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed